स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण का अपडेट - 28वां दिन


कोविड-19 के लिए 77.66 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण

आज शाम 6 बजे तक 2,61,309 लाभार्थियों का टीकाकरण

बीते 24 घंटे में मौत का एक भी मामला नहीं आया

Posted On: 12 FEB 2021 8:40PM by PIB Delhi

देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 28वें दिन 77.66 लाख स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया गया। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 6 बजे तक, 1,63,587 सत्रों के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ 77,66,319 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 58,65,813 (58.9%) स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और 19,00,506 (21.2%) अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं।

देशव्यापी टीकाकरण के 28वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 2,61,309 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ था. अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, इनमें 50,837 स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मचारी और 2,10,472 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं। आज की अंतिम रिपोर्ट को देर रात तक तैयार हो जाएगी।

आज 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण किया गया।

क्रम संख्या

राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी

1

अंडमान निकोबार द्वीप

3454

2

आंध्र प्रदेश

3,48,280

3

अरूणाचल प्रदेश

14,902

4

असम

1,21,048

5

बिहार

4,51,621

6

चंडीगढ़

8017

7

छत्‍तीसगढ़

2,45,114

8

दादरा और नगर हवेली

2890

9

दमन और दीव

1095

10

दिल्‍ली

1,66,725

11

गोवा

12214

12

गुजरात

6,61,508

13

हरियाणा

1,94,124

14

हिमाचल प्रदेश

72,191

15

जम्‍मू और कश्‍मीर

1,11,470

16

झारखंड

1,84,568

17

कर्नाटक

4,90,746

18

केरल

3,40,223

19

लद्दाख

2854

20

लक्षद्वीप

920

21

मध्य प्रदेश

5,09,168

22

महाराष्ट्र

6,33,519

23

मणिपुर

18935

24

मेघालय

12659

25

मिजोरम

11332

26

नगालैंड

9,073

27

ओडिशा

3,90,302

28

पुदुचेरी

5514

29

पंजाब

1,01,298

30

राजस्थान

5,92,412

31

सिक्किम

8335

32

तमिलनाडु

2,11,762

33

तेलंगाना

2,71,754

34

त्रिपुरा

64,773

35

उत्‍तर प्रदेश

8,31,556

36

उत्तराखंड

1,04,052

37

पश्चिम बंगाल

4,70,912

38

विविध

84,999

 

कुल

77,66,319

 

12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों में से 70 फीसदी से ज्यादा का टीकाकरण हो चुका है। इन राज्यों में बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, मिजोरम, राजस्थान और सिक्किम शामिल हैं।

 

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

प्रतिशत

1.

बिहार

80.2%

2.

त्रिपुरा

78.8%

3.

मध्य प्रदेश

75.8%

4.

ओडिशा

75.7%

5.

उत्तराखंड

74.6%

6.

छत्तीसगढ़

72.7%

7.

हिमाचल प्रदेश

72.2%

8.

केरल

71%

9.

लक्षद्वीप

70.7%

10.

मिजोरम

70.5%

11.

राजस्थान

70.2%

12.

सिक्किम

70.1%

 

दूसरी तरफ, आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के 40 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण कवेरज की जानकारी दी है। इनमें दिल्ली, मेघालय, पंजाब, मणिपुर, तमिलनाडु, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

टीकाकरण की संख्या सबसे ज्यादा वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं।

अब तक कुल 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004% है। अस्पताल में भर्ती होने वाले 33 मामलों में, 21 को इलाज के बाद छुट्टी दी गयी है, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई और दो लोगों का इलाज जारी है। बीते 24 घंटे में, एनाफिलैक्सिस से पीड़ित एक व्यक्ति का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पश्चिम बंगाल में उपचार किया गया और उसे छुट्टी दे दी गयी है।

अब तक कुल 24 मौतें दर्ज की गई हैं। यह कुल टीकाकरण का 0.0003% है। 24 में से, नौ लोगों की मौत अस्पताल में, जबकि 15 लोगों की मौत अस्पताल के बाहर दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में मौत का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

आज की तारीख तक टीकाकरण को बताने से जुड़ा गंभीर/कठिन  टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना /मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का 20 फरवरी 2021 तक और 25 फरवरी 2021 तक मोप-अप राउंड (अंतिम दौर) के माध्यम से कम से कम एक बार टीकाकरण निर्धारित किया जाना चाहिए।

अग्रिम पंक्ति के सभी कर्मचारियों के लिए 1 मार्च 2021 तक कम से कम एक बार टीकाकरण निर्धारित करने और छह मार्च तक मोप-अप राउंड की सलाह दी गई है।

****

एमजी/एएम/आरकेएस/डीवी



(Release ID: 1697636) Visitor Counter : 213