स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण का अपडेट- 26वां दिन


68.26 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया

आज शाम 6 बजे तक 2,15,133 लाभार्थियों को टीका लगाया गया

Posted On: 10 FEB 2021 7:38PM by PIB Delhi

आज कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों की कुल संख्या 68.26 लाख तक पहुंच गई है। आज शाम 6 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,42,455 सत्रों के माध्यम से 68,26,898 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 56,65,172 स्वास्थ्यकर्मी (57.4 फीसदी) और 11,61,726 फ्रंटलाइन वर्कर (13.2 प्रतिशत) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान के 26वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 2,15,133 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इनमें 54,834 स्वास्थ्यकर्मी और 1,60,299 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी। आज शाम 6 बजे तक 7,707 सत्र आयोजित किए गए।

आज 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण किया गया

 

क्रम संख्या       

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश

लाभार्थियों ने टीकाकरण किया

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह     

3413

2

आंध्र प्रदेश

3,31,786

3

अरुणाचल प्रदेश

13,480

4

असम

1,09,888

5

बिहार

4,22,802

6

चंडीगढ़

6903

7

छत्तीसगढ़

2,12,480

8

दादर और नगर हवेली

2067

9

दमन और दीव                        

953

10

दिल्ली

1,37,885

11

गोवा

9961

12

गुजरात

6,05,494

13

हरियाणा

1,83,529

14

हिमाचल प्रदेश

63,237

15

जम्मू-कश्मीर

74,219

16

झारखण्ड

1,49,952

17

कर्नाटक

4,61,478

18

केरल

3,25,079

19

लद्दाख

2525

20

लक्षद्वीप

920

21

मध्य प्रदेश

4,09,015

22

महाराष्ट्र

5,59,152

23

मणिपुर

12948

24

मेघालय

9745

25

मिजोरम

11046

26

नागालैंड

6,720

27

ओडिशा

3,51,058

28

पुदुचेरी

4770

29

पंजाब

91,400

30

राजस्थान

5,04,564

31

सिक्किम

7677

32

तमिलनाडु

1,92,440

33

तेलंगाना

2,48,578

34

त्रिपुरा

52,586

35

उत्तर प्रदेश

6,73,542

36

उत्तराखण्ड

89,638

37

पश्चिम बंगाल

4,16,730

38

अन्य

67,238

कुल

68,26,898

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 65 प्रतिशत से अधिक को टीका लगाया जा चुका है। ये हैं - बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और राजस्थान।

दूसरी ओर 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 40 प्रतिशत से कम को टीका लगाया जा चुका है। ये हैं-पंजाब, मेघालय, चंडीगढ़, तमिलनाडु, मणिपुर, नगालैंड और पुडुचेरी।

जिन 10 राज्यों में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ, वे हैं गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और बिहार।

अब तक कुल 30 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। अस्पताल में भर्ती होने के 30 मामलों में से 19 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में, एनाफिलेक्सिस से पीडि़त एक व्यक्ति को पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

अब तक कुल 23 मौतें दर्ज की गई हैं। इसमें कुल टीकाकरण का 0.0003 प्रतिशत शामिल है। 23 में से 9 लोगों की मौत अस्पताल में हुई, जबकि 14 की मौत अस्पताल के बाहर हुई है।

पिछले 24 घंटों में कोई नई मौत नहीं हुई है।

आज तक टीकाकरण के बाद विपरीत असर या मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

 

एमजी/एएम/डीएम/डीसी



(Release ID: 1697297) Visitor Counter : 182