वित्‍त मंत्रालय

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में सहायक सेवाओं के लिए फ्रेमवर्क अधिसूचितकिया गया

Posted On: 11 FEB 2021 3:27PM by PIB Delhi

वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास के लिए पेशेवर तथा अन्य सेवा प्रदाताओं के महत्व को ध्यान में रखते हुए,अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (आईएफएससी) मेंसहायक सेवाओं को सक्षम बनाने के लिए फ्रेमवर्कअधिसूचित किया गया है।

यह फ्रेमवर्क,निम्नलिखित कार्यों में से कोई एक या एक से अधिक कार्य कर रहे सहायक सेवा प्रदाताओं के लिए लागू होगा:

  1. कानूनी, अनुपालन और सचिव संबंधी;
  2. लेखा परीक्षा, लेखा, बहीखाता और कराधान सेवाएँ;
  3. पेशेवर और प्रबंधन परामर्श सेवाएं;
  4. प्रशासन, परिसंपत्ति प्रबंधन सहायक सेवाएँ और न्यास संबंधी सेवाएँ;
  5. आईएफएससीए द्वारा समय-समय पर मंजूर की गई अन्य सेवाएं।

फ्रेमवर्क में उपयुक्त सहायक सेवाओं, पात्र संस्थाओं, सेवा प्राप्तकर्ताओंआदि के कार्यों का विस्तार से विवरण दिया गया है। विस्तृत फ्रेमवर्क,आईएफएससीए की वेबसाइट https://ifsca.gov.in/Circularपर उपलब्ध है।

 

एमजी / एएम / जेके  



(Release ID: 1697149) Visitor Counter : 177