राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 4 से 7 फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का भ्रमण करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
03 FEB 2021 6:09PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 4 फरवरी से 7 फरवरी, 2021 तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का भ्रमण करेंगे।
4 फरवरी, 2021 की शाम को राष्ट्रपति बंगलुरू के लिए रवाना होंगे। 5 फरवरी, 2021 को राष्ट्रपति वायुसेना स्टेशन, येलहनका, बंगलुरू में एयरो इंडिया-21 के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति 6 फरवरी, 2021 को कर्नाटक के कोडागू जिले में स्थित मादीकेरी का भ्रमण करेंगे और वहां पर जनरल थिमय्या के पुश्तैनी घर पर एक संग्रहालय का शुभारम्भ करेंगे। 7 फरवरी, 2021 को राष्ट्रपति बंगलुरू में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इसी दिन, नई दिल्ली लौटने से पहले वह आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में सत्संग फाउंडेशन के आश्रम और सदुम के पीपल ग्रोव स्कूल का भी भ्रमण करेंगे।
*****
एमजी/एएम/एमपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1694874)
आगंतुक पटल : 319