स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के खिलाफ युद्ध में भारत दुनिया के साथ, कुतुब मीनार को एकता के प्रतीक में किया जाएगा रोशन
उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों का सामना करने के लिए वैश्विक एकजुटता के प्रतीक के रूप में दुनिया भर की ऐतिहासिक धरोहरों को रोशन किया जाएगा
प्रविष्टि तिथि:
28 JAN 2021 7:47PM by PIB Delhi
30 जनवरी, 2021 को दूसरे वार्षिक विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (एनटीडी) दिवस के रूप में चिन्हित किया जाएगा। दुनिया में सबसे ज्यादा हाशिए पर रहने वाले समुदायों के जीवन में कष्ट लाने वाली इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के रूप में ये दिन मनाया जाता है। साथ ही इन उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारियों को समाप्त करने के लिए वैश्विक समुदाय की प्रतिबद्धता को भी ये दिन उजागर करता है। इसी कड़ी में दुनिया भर के अन्य स्थलों के साथ भारत में कुतुब मीनार को भी रोशन किया जाएगा।
विश्व एनटीडी दिवस के रूप में 30 जनवरी, 2021 को 25 देशों के 50 से ज्यादा ऐतिहासिक स्थलों को रोशनी से जगमगाया जाएगा ताकि इन रोगों के खिलाफ आपसी एकता और प्रतिबद्धता को बल दिया जा सके। अपनी यही वैश्विक प्रतिबद्धता दर्शाते हुए भारत भी अपनी युनेस्को विश्व धरोहर कुतुब मीनार को रोशन करेगा।
आज विश्व में हर पांच में से एक व्यक्ति एनटीडी रोगों से पीड़ित है। दुनिया में इन 11 बीमारियों का भारी बोझ भारत पर भी है। इन रोगों से रोगी में दुर्बलता तो आती ही है, कई स्थितियों में ये पीड़ित व्यक्ति की मौत का कारण भी बनती हैं।
***
एमजी/एएम/पीके
(रिलीज़ आईडी: 1693153)
आगंतुक पटल : 497