रक्षा मंत्रालय

अंडमान और निकोबार कमान ने गणतंत्र दिवस मनाया

प्रविष्टि तिथि: 26 JAN 2021 4:36PM by PIB Delhi

अंडमान और निकोबार कमान ने72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी,2021को पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)स्थित नेताजी स्टेडियम में एक औपचारिक परेड का आयोजन किया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) परेड के मुख्य अतिथिऔर निरीक्षण अधिकारी थे। भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर आर मणिकंदन केनेतृत्वमें परेड में सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल और अंडमान और निकोबार पुलिस के दल शामिल थे।

प्रत्येक दल का प्रतिनिधित्व एक अधिकारी, एक जूनियर कमीशन अधिकारी और अन्य रैंक के पंद्रह सैन्यकर्मियों द्वारा किया जा रहा था। परेड में भारतीय वायु सेना के एमआई -17 हेलीकॉप्टर और नौसेना के डॉर्नियर एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी। राष्ट्र की एकमात्र संयुक्त सेवा कमान में भाग लेने वाले प्रत्येक दल के गौरव और जोश ने अंडमान निकोबार कमान में सभी दलों के एकीकरण और संयुक्त कार्य संस्कृति को दर्शाया।

आयोजन के दौरान सभी सरकारी दिशानिर्देशों और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic1GZCJ.JPG

एमजी/ एएम/ जेके    

 


(रिलीज़ आईडी: 1692672) आगंतुक पटल : 400
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Bengali , Punjabi , Tamil