युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
श्री किरेन रिजिजू ने पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया
Posted On:
18 JAN 2021 7:03PM by PIB Delhi
केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने पुणे के म्हालुंगे-बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री द्वारा अब तक औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया यह 9 वां केआईएससीई है।महाराष्ट्र स्थित यह खेल परिसर तीन प्राथमिकता वाले ओलंपिक खेलों - निशानेबाज़ी, एथलेटिक्स और साइकिल चालन पर केंद्रित होगा।

श्री रिजिजू ने इस अवसर पर कहा, “न केवल महाराष्ट्र के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा राज्य है और मैंने यहां की क्षमता देखी है। हम सभी एथलीटों के विकास के लिए सभी प्रकार के समर्थन दे रहे हैं और भविष्य में भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे। ”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार हर संभव तरीके से खेल इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, 'हमने देश के सभी जिलों में 1000 खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने की नीति बनाई है। सभी ग्रामीण छात्र अपने खेल अभ्यास को जारी रखने के लिए इन सभी सुविधाओं और सहायता का लाभ उठा सकते हैं। इन जिलों के सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को विशिष्ट एथलीट बनने के लिए केआईएससीईमें प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को साथ मिलकर और सामूहिक रूप से काम करना होगा। ”

पुणे में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) को 25 मीटर इलेक्ट्रॉनिक टारगेट और साइकिल ट्रैक के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी। केंद्र को खेल साइंसबैकअप, कोच नियुक्ति, सहायक कर्मचारी, खेल उपकरण और अन्य के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। भारतीय खेल प्राधिकरण नियमित आधार पर तकनीकी विशेषज्ञता और सहायता प्रदान करता रहेगा।
शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने भारतीय खेल इतिहास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। यहां के प्रमुख आयोजनों में शामिल हैं - 2008 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स, 2009 में महिला एशिया अंडर -16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 आदि। स्टेडियम, पूर्व आई-लीग टीम पुणे एफसी और इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी पुणे सिटी का घरेलू केंद्र भी था।
अब तक उद्घाटन किए गए 9 केआईएससीई हैं:
1. नगालैंड- राज्य खेल अकादमी, आईजी स्टेडियम कोहिमा
2. मणिपुर - खुमान लम्पक खेल परिसर, इंफाल
3. अरुणाचल प्रदेश - संगी लाहेन खेल अकादमी, चिम्पू ईटानगर
4. मिजोरम - राजीव गांधी स्टेडियम, आइजोल
5. ओडिशा - कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर
6. तेलंगाना - रीजनल स्पोर्ट्स स्कूल, हाकिमपेट
7. कर्नाटक –श्री जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय युवा केंद्र बैंगलोर
8. केरल - जीवी राजा सीनियर सेकेंडरी स्पोर्ट्स स्कूल तिरुवनंतपुरम
9. महाराष्ट्र - शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी, पुणे
भारत को 2028 के ओलंपिक में शीर्ष 10 देशों में से एक बनाने के लिए, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र यह सुनिश्चित करेगा कि किसी ख़ास खेल में कुशल एथलीटों को विश्व स्तरीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त हो और ये केंद्र, देश को एथलीटों को प्राथमिकता वाले खेल में प्रशिक्षित करने के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं बन जाएं।
एमजी/ एएम/ एसके
(Release ID: 1690065)
Visitor Counter : 196