गृह मंत्रालय

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लक्षद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया


श्री अमित शाह ने कहा, भारतीय पुलिस सेवा के समर्पित अधिकारी के रूप में उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2020 5:50PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज लक्षद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया। एक ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा, लक्षद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा जी के निधन के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई है। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के एक समर्पित अधिकारी के रूप में पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी हृदय से संवेदना है। ओम शांति।

 

*****

एमजी/एएम/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 1678436) आगंतुक पटल : 227
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu