पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'निवार'- (तमिलनाडु और पुदुचेरी के लिए चक्रवात चेतावनी - ऑरेंज मैसेज)


इस तूफान के अगले 06 घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान और उसके बाद विकराल रूप धारण करने की प्रबल संभावना

इस चक्रवाती तूफान के 25 नवंबर 2020 की मध्य रात्रि और 26 नवंबर 2020 के शुरुआती घंटों के दौरान पुदुचेरी के आसपास कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु तथा पुदुचेरी के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान इस विकराल चक्रवाती तूफान की रफ्तार 120-130 किमी प्रति घंटे से बढ़ते हुए 145 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है

25 नवंबर को तटीय और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तथा पुदुचेरी (तंजावुर, तिरुवरूर, नागापट्टिनम, कुड्डलोर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, मायलादुथिराई, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लचुरी, विल्लुरम, तिरुवन्नामलाई, पुदुचेरी और कराईकल जिले) में भी भारी बारिश होने की संभावना है, 25 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और चित्तूर जिलों में और 26 नवंबर, 2020 को रायलसीमा और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी के समुद्र में तेज लहरें और तमिलनाडु, पुदुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं

तमिलनाडु और कराईकल तथा पुदुचेरी के नागापट्टिनम, मैलादुथुराई, कुड्डलोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में नुकसान होने की संभावना है

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है

मौसम विभाग की सलाह: तटीय क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं। तटीय झोपड़ी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है

Posted On: 25 NOV 2020 12:06PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी), नई दिल्‍ली के चक्रवाती चेतावनी प्रभाग/राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्‍द्र/क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार: (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30बजे) की स्थिति।

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में चक्रवाती तूफ़ान 'निवार' पिछले छह घंटों के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 25 नवम्‍बर, 2020 को भारतीय समयानुसार  0830 बजे यह बंगाल के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से 240 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में कुड्डलोर के दक्षिण-पूर्व तट पर स्थित था जो पुदुचेरी से लगभग 250 किमी पूर्व में और चेन्नई से 300 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है। अगले 06 घंटों के दौरान इसके एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

तूफान के 25 नवंबर 2020 मध्यरात्रि और 26 नवंबर 2020 के शुरुआती घंटों के दौरान इस तूफान के पुदुचेरी के आसपास कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान इस  चक्रवाती तूफान की रफ्तार  120-130 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है।पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता नीचे दी गई है:

 

तिथि/समय(भारतीय समय के अनुसार)

स्थिति

(अक्षांश 0उत्‍तर/ देशांतर 0पूर्व)

हवा की सतह पर अधिकतम गति

(किमी प्रति घंटा)

चक्रवाती बाधा की श्रेणी

25.11.20/0830

25.11.20/0830

105-115से लेकर 130

गंभीर चक्रवाती तूफान

25.11.20/1130

25.11.20/1130

110-120 से लेकर 135

भीषण चक्रवाती तूफान

25.11.20/1730

25.11.20/1730

120-130 से लेकर 145

भीषण चक्रवाती तूफान

25.11.20/2330

25.11.20/2330

120-130 से लेकर 145

भीषण चक्रवाती तूफान

26.11.20/0530

26.11.20/0530

90-100 से लेकर 110

गंभीर चक्रवाती तूफान

26.11.20/1730

26.11.20/1730

55-65 से लेकर 75

गहरा दबाव

27.11.20/0530

27.11.20/0530

35-45 से लेकर 55

दबाव

 

मौसम संबंधी चेतावनी:

(i) बारिश

25 से 26 नवंबर के दौरान तटीय और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तथा रायलसीमा में और 26 नवंबर, 2020 के दौरान दक्षिण-पूर्व तेलंगाना में गरज के साथ बारिश और अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने इस तरफ ध्यान आकर्षित कराया कि 25 नवंबर को तटीय और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तथा पुदुचेरी (तंजावुर, तिरुवूर, नागापट्टिनम, कुड्डलोर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, मयलादुथिराई, अरियालुर, पेरामबलुर, कल्लूकुरि, विल्लुपुरम) में अत्यधिक भारी बारिश होने की अधिक संभावना है।  25 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और चित्तूर जिलों में और तमिलनाडु के रानीपेट, तिरुवन्नमलाई, तिरुपत्तूर, वेल्लोर जिलों में; आंध्र प्रदेश के चित्तूर, कुरनूल, प्रकाशम और कुडप्पा जिलों तथा 26 नवंबर, 2020 को दक्षिण-पूर्व तेलंगाना से सटे इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

 

उप संभाग

25 नवंबर 2020*

26 नवंबर 2020*

27 नवंबर  2020*

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश

अधिकांश स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश और भीषण बारिश हो सकती है।

अधिकांश स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश और भीषण बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

तटीय और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल

कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश और अलग-अलग  स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश साथ कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

रायलसीमा

अधिकांश स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है

कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश और अलग-अलग  स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

तेलंगाना

कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है

दक्षिण पूर्व तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश और हो सकती है

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

 

 

(ii) वायु चेतावनी

 

  • बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में हवा की रफ्तार 110-115 किमी प्रति घंटा से लेकर 130 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 25 नवंबर की दोपहर से से लेकर 26 नवंबर के तड़के तक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इसकी रफ्तार से 120-130 किमी प्रति घंटे से लेकर 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है। 
  • इसी तरह तमिलनाडु, पुदुचेरी के साथ-साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट और मन्नार की खाड़ी के आसपास  55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे तक हो गई है। यह धीरे-धीरे बढ़ेगी और 25 नवंबर, 2020 की दोपहर से लेकर 26 नवंबर के तड़के उत्तरी तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय जिलों   (नागापट्टिनम, कराईकल, मायलादुथुराई, कुड्डलोर, पुदुचेरी, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिले) में इसकी रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी।
  • पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश (नेल्लूर और चित्तूर जिले) और मन्नार की खाड़ी के साथ-साथ तमिलनाडु के दक्षिण पूर्वी जिलों में 25 नवंबर, 2020 की दोपहर  से लेकर 26 नवंबर के तड़के तक  65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बाद में यह इसके 85 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंचने की संभावना है।

(iii) समुद्र की स्थिति

समुद्र की स्थिति बंगाल के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में तीव्र है और तमिलनाडु पुदुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों और मन्नार की खाड़ी में भीषण बनी हुई है। उन्होंने कहा यह धीरे-धीरे 25 नवंबर की दोपहर से लेकर 26 नवंबर 2020 के तड़के तक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी  और उत्तर तमिलनाडु के साथ-साथ पुदुचेरी में बहुत तीव्र हो जाएगा और उस क्षेत्र में इसकी स्थिति अभूतपूर्व रहेगी।

(iv) तूफान में वृद्धि की चेतावनी

डॉ. महापात्र ने आगाह किया कि तमिलनाडु और पुदुचेरी के उत्तरी तटीय जिलों के निचले इलाकों में भू-स्खलन की संभावना, जबकि इन इलाकों से सटे समुद्र में 1-1.5  मीटर की ऊंचे खगोलीय ज्‍वार आने की संभावना है।

(v) (ए) नागापट्टिनम, मायलादुथुराई, कुड्डालोर, तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों और कराईकल और पुदुचेरी में नुकसान की आशंका:

  • चक्रवाती तूफान की वजह से पुराने पक्के मकानों को नुकसान और उड़ने वाली वस्तुओं से खतरे की आशंका भी है।
  • विद्युत और संचार लाइनों को नुकसान या खंभे उखड़ने की संभावना।
  • कच्‍चे घरों को भारी नुकसान और पक्की सड़कों को कुछ नुकसान के साथ-साथ मार्गों पर बाढ़। रेलवे, ओवरहेड पावरलाइन और सिग्नलिंग सिस्टम को नुकसान की संभावना।
  • खड़ी फसलों, वृक्षों, बागों, हरे नारियल के पेड गिरने और ताड़ के पेड गिरने से व्यापक नुकसान की संभावना। आम जैसे छायादार पेड़ों के नुकसान की संभावना।
  • छोटी नावें, रेत के दलदल में फंस सकती हैं।
  • दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

(b) तमिलनाडु के तिरुवरूर, कांचीपुरम, तमिलनाडु के तिरुवल्लौर जिले और उससे सटे आंध्र प्रदेश में नुकसान की आशंका:

  • छतों के साथ-साथ फूस के घरों/झोपड़ियों को भारी नुकसान होने और धातुरहित की चादरों के उड़ने की संभावना है।
  • विद्युत और संचार लाइनों को नुकसान।
  • कच्‍चे घरों को भारी नुकसान और पक्की सड़कों को कुछ नुकसान के साथ-साथ मार्गों पर बाढ़।
  • वृक्षों की शाखाओं के टूटने, बड़े वृक्षों के उखड़ने और केले और पपीते के पेड़ों के साथ-साथ बागवानी एवं फसलों और बागों को गंभीर नुकसान। बड़े जर्जर वृक्षों के उखड़ने की संभावना।
  • तटीय फसलों को भारी नुकसान।
  • तटबंधों/नमक के गड्ढों को नुकसान।

(vi) मछुआरों को चेतावनी और कार्रवाई के लिए सुझाव :

  • प्रभावित क्षेत्रों में मछली पकड़ने के संचालन को स्थगित करने की सलाह दी जाती है। अन्य उपाय भी सुझाए गए हैं
  • समुद्र में गए मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे तट पर लौट आएं और उपरोक्त समुद्री क्षेत्र से बचें।
  • प्रभावित क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों और घरों के अंदर रहें।
  • रेल, सड़क और हवाई यातायात का जरूरत पड़ने पर ही करें उपयोग
  • मोटर नौकाओं और छोटे जहाजों में आवागमन असुरक्षित।

पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें

कृपयास्थानविशेषपूर्वानुमानऔरचेतावनीकेलिएमौसमऐप (MAUSAM APP) डाउनलोड करेंकृषि संबंधी चेतावनी के लिए मेघदूत ऐप (MEGHDOOT APP) और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी के लिए दामिनी ऐप (DAMINI APP) डाउनलोड करें।

अधिक जानकारी के लिए कृपया www.rsmcnewdelhi.imd.gov.inऔरwww.mausam.imd.gov.inपर जाएं।

 

एमजी/एएम/केजे



(Release ID: 1676092) Visitor Counter : 91