प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी

Posted On: 15 NOV 2020 9:59AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, 'झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

***

एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1672998) Visitor Counter : 172