रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना प्रमुख का कैंपबेल खाड़ी का दौरा

Posted On: 13 NOV 2020 5:45PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएस, एडीसी ने निकोवार द्वीप स्थित कैंपबेल खाड़ी में नौसेना वायु स्टेशन पर आईएनएस बाज़ का 13 नवंबर 2020 को दौरा किया। दौरे का मकसद दीपावली के अवसर पर सेनाओं में आपसी एकता जाहिर करना था।


नौसेना प्रमुख का स्वागत लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (एवीएसएम, वीएसएम, अंडमान निकोबार के प्रमुख कमांडर) ने किया। नौसेना प्रमुख को स्टेशन की किसी भी सुरक्षा संबधी जरूरत में इसकी तैयारियों और आधाभूत ढांचे के बारे में जानकारी दी गई।


आईएनएस बाज़ पर जवानों से बातचीत के दौरान एडमिरल कर्मबीर सिंह इस स्टेशन के योगदान की सराहना करते हुए माना कि इसका हमेशा कार्यशील रहना रणनीति के हिसाब से महत्वपूर्ण है। इस दौराना भारतीय थल सेना, वायुसेना, कोस्ट गोर्ड, डीएससी, जीआरईएफ के साथ साथ डिफेंस सिविलियन्स भी मौजूद थे।

भू-रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ये एयर स्टेशन आईएनएस बाज़ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमाओं पर आईओआर के जरिए नजर रखता है।


यहां का एयरबेस सेनाओं के जहाजों के आवागमन को आसान बनाता है जिससे बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, मलक्का जलसंधि रेखा और दक्षिणी हिंद महासागर पर नजर रखने में आसानी होती है।


आईएनएस बाज़ सिविल अधिकारियों को भी सहायता प्रदान करता है, जिसमें आपातकाल के समय घायलों को निकालने, संकट के वक्त मदद पहुंचाने और राहत कार्यों को सुचारू तौर पर चलाने में बेहद मदद पहुंचाई जाती है। साथ ही निकोबार समूह के द्वीप समूह में तैनात जहाजों के परिचालन में भी ये एयरबेस सहायक के रूप में कार्य करता है.

**.*

एमजी/एएम/पीकेडी/एसएस



(Release ID: 1672770) Visitor Counter : 193