पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने वेबिनार के जरिए राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2020 4:43PM by PIB Delhi

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वेबिनार के जरिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस समारोह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, तेल एवं गैस पीएसयू और मंत्रालय के अधीन आने वाले अन्य संगठनों के लगभग 1000 अधिकारियों ने भाग लिया।

समारोह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री तरुण कपूर ने जयंती के इस मौके पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वतंत्र भारत में उनके अद्वितीय योगदान पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने पारदर्शी, मानवीय और प्रभावी तरीके से देश के लोगों की सेवा करके सरदार पटेल के दृष्टिकोण को अपने दैनिक जीवन में उतारने पर बल दिया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव श्री रमेश नेगी और आईओसीएल के पूर्व चेयरमैन श्री एम. ए. पठान ने भी अपना संबोधन दिया। तेल एवं गैस उद्योग के लिए सरदार पटेल के दृष्टिकोण की प्रासंगिकता लोगों की सेवा बेहतर एवं कारगार तरीके से करने में हैं। 

समारोह का समापन आईओसीएल के निदेशक (एचआर) श्री आर.के. महापात्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इससे पहले तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव ने मंत्रालय के अधिकारियों को शपथ दिलाई।

***

एमजी/एएम/एसटी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1669155) आगंतुक पटल : 254
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Assamese , Punjabi , Tamil