रक्षा मंत्रालय

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2020 5:23PM by PIB Delhi

एकीकृत रक्षा स्टाफ ने आज 01 अक्तूबर, 2020 को अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया।  इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने ट्राई सर्विसेज बिरादरी के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ, जिसे आम तौर पर एचक्यू आईडीएस के नाम से जाना जाता है, उसकी स्थापना 01 अक्टूबर, 2001 को हुई थी। इसे सशस्त्र बलों के बीच सामूहिकता को बढ़ावा देने और रक्षा मंत्रालय तथा अन्य विभागों और मंत्रालयों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का कामसौंपा गया है, एचक्यू आईडीएस ने पिछले 19 वर्षों में सुरक्षा, आधुनिकीकरण, सामूहिकता और सैन्य कूटनीति जैसे प्रमुख क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र बलों के साथ समन्वय किया है। पिछले एक वर्ष में, सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जैसी संस्थाओं का निर्माण प्रमुख मील के पत्थर हैं, जिन्होंने सशस्त्र बलों का रूपांतरण करने और राष्ट्र के उच्च रक्षा संगठन के रूप में उनको एकीकृत करने की दिशा में आवश्यक प्रेरणा प्रदान किया है। एचक्यू आईडीएस कई पहलों में हमेशा सबसे आगे रहता है जिसका उद्देश्य सेवाओं के बीच एकीकरण और सामूहिकता को बढ़ावा देनाऔर इस प्रकारसे अपने आदर्श वाक्य "सामूहिकता के माध्यम से विजय" के साथ जीना है।

*****

एमजी/एएम/एके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1660878) आगंतुक पटल : 235
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi