वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
जुलाई, 2020 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक
Posted On:
14 AUG 2020 12:00PM by PIB Delhi
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने जुलाई, 2020 (अनंतिम) और मई 2020 (अंतिम) के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) जारी किया है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े देश भर में चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं और हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को जारी किए जाते हैं। 10 सप्ताह के बाद, सूचकांक को अंतिम रूप दिया गया और अंतिम आंकड़े जारी किए गए हैं।
मुद्रास्फीति
वार्षिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जुलाई, 2020 के दौरान (जुलाई, 2019 की तुलना में) -0.58प्रतिशत (अनंतिम) रही, जबकि इससे पिछले साल इसी महीने यह 1.17प्रतिशत थी।
डब्ल्यूपीआई आधारित सूचकांक और मुद्रास्फीति की वार्षिक दर (%)*
|
सभी जिंस/प्रमुख समूह
|
भारांक (%)
|
मई-20 (अंतिम)
|
जून-20 (अनंतिम)
|
जुलाई-20 (अनंतिम)
|
सूचकांक
|
मुद्रास्फीति
|
सूचकांक
|
मुद्रास्फीति
|
सूचकांक
|
मुद्रास्फीति
|
सभी जिंस
|
100
|
100
|
100
|
100
|
100
|
100
|
100
|
I. प्राथमिक वस्तुएं
|
22.6
|
137.3
|
-2.14
|
139.3
|
-1.21
|
143.7
|
0.63
|
II.ईंधन और बिजली
|
13.2
|
80.3
|
-23.08
|
88.3
|
-13.6
|
90.7
|
-9.84
|
III. विनिर्मित उत्पाद
|
64.2
|
118.2
|
-0.34
|
118.6
|
0.08
|
118.6
|
0.51
|
डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक
|
24.4
|
146.7
|
2.73
|
148.6
|
3.05
|
152.0
|
4.32
|
नोट: * पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में गणना की गई मुद्रास्फीति की वार्षिक दर
.
विभिन्न जिंस समूहों के सूचकांक में उतार-चढ़ाव कुछ इस प्रकार रहे :-
प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 22.62 प्रतिशत)
इस प्रमुख समूह का सूचकांक जून महीने के 88.3 अंक (अंतिम) से 3.16प्रतिशत बढ़कर जुलाई में 90.7अंक (अनंतिम) हो गया। जून, 2020 की तुलना में जुलाई 2020 के दौरान कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (17.30%) और खाद्य उत्पादों (3.41%) की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि गैर खाद्य उत्पादों (-0.80%) और खनिजों की कीमतों (-2.08%) में गिरावट दर्ज की गई।
ईंधन और बिजली (भारित 13.15%)
इस प्रमुख समूह का सूचकांक जून महीने के 88.3अंक (अंनतिम) से (2.72%) बढ़कर जुलाई 2020 में 90.7अंक (अनंतिम) रह गया। जून , 2020 की तुलना में कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समूहोंकी कीमतों (13.20%)में जुलाई 2020 में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि कोयले (-0.08%) और बिजली की कीमतों (-11.33%) में गिरावट दर्ज की गई।
विनिर्मित उत्पाद (भारित 64.23%)
प्रमुख समूह कासूचकांक भी जुलाई 2020 के दौरानजून महीने के 118.6 (अंतिम) पर ही रहा और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। विनिर्मित उत्पादों के 22 एनआईसी दो-अंकीय समूहों में से, 11समूहों की कीमतों में जून2020 की तुलना में जुलाई2020 में बढ़ोत्तरी देखी गई जिनमें पेय पदार्थ; चमड़ा और संबंधित उत्पाद; लकड़ी और लकड़ी तथा काग के उत्पाद; रसायन और रासायनिक उत्पाद; बुनियादी धातु; विद्युत उपकरण; उपकरण और औजार; मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर; अन्य परिवहन उपकरण; अन्य विनिर्माण उत्पाद शामिल हैं।वहीं इस अवधि के दौरान जिन 11 समूहों में गिरावट दर्ज की उनमें तंबाकू उत्पाद; वस्त्र; परिधान पहने; कागज और कागज के उत्पाद; रिकॉर्ड किए गए मीडिया कागज की छपाई; फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद; रबर और प्लास्टिक उत्पाद; अन्य गैर-धातु खनिज उत्पाद; मशीनरी और उपकरणों को छोड़कर गढ़े हुए धातु उत्पाद; कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पाद; फर्नीचरशामिल हैं जिनकी कीमतों में इस अवधि के दौरान कोई बदलाव नहीं देखा गया।
जून, 2020 के लिए डब्ल्यूपीआई के आंकड़ों को लगभग 70 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है। डब्ल्यूपीआई के ये अनंतिम आंकड़े डब्ल्यूपीआई की अंतिम संशोधन नीति के संशोधित होंगे।
डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक (भारित 24.38%)
खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तु समूह की 'खाद्य वस्तुएं' और निर्मित उत्पाद समूह के 'खाद्य उत्पाद' शामिल हैं, जून2020 के 148.6अंक से अनंतिम रूप से बढ़कर जुलाई2020 में 152.0अंक हो गया है। उधर, डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर जून, 2020 की 3.05% बढ़कर जुलाई2020 में4.32% हो गई।
मई, 2020 के महीने के लिए अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12 = 100)
मई, 2020 के लिए अंतिम थोक मूल्य सूचकांक और 'सभी वस्तुओं' के लिए मुद्रास्फीति की दर (आधार: 2011-12 = 100) अनंतिम आंकड़ा 117.5रहा और मुद्रास्फीति की डब्ल्यूपीआई आधारित दर मई, 2020 को -3.37% थी जिसे चयनित स्रोतों से प्राप्त अद्यतन मूल्य के आंकड़ों को अंतिम रूप दिया गया है।
नोट:
- जुलाई, 2020 के लिए डब्ल्यूपीआई को 69 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है, जबकि मई, 2020 के लिए अंतिम आंकड़ा 86 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर आधारित है। डब्ल्यूपीआई के ये अनंतिम आंकड़े डब्ल्यूपीआई की अंतिम संशोधन नीति के अनुसार संशोधित होंगे।
- मूल्य डेटा को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा संचालित वेब आधारित पोर्टल के माध्यम से देश भर में फैले चयनित संस्थागत स्रोतों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से एकत्र किया जाता है।
नोट- जुलाई, 2020 में थोक मूल्य सूचकांक तथा महंगाई दर से जुड़ी विस्तृत जानकारी के बारे में अंग्रेजी के अनुलग्नक पर क्लिक करें।
**************
एमजी/एएम/केजे
(Release ID: 1645827)
Visitor Counter : 461