प्रविष्टि तिथि:
28 JUN 2020 11:55AM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनाए गए सरदार पटेल कोविड सेंटर का दौरा कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की। श्री अमित शाह ने कहा कि 10,000 बिस्तर वाला यह कोविड केयर सेंटर दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। श्री अमित शाह ने इस चुनौतीपूर्ण समय मे इस कोविड केयर सेंटर का संचालन करने के लिए आईटीबीपी (ITBP) कर्मियों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र और दिल्ली के लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय है।
श्री अमित शाह ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास और इस विशाल कोविड सुविधा की स्थापना मे मदद करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल, गृह सचिव श्री अजय भल्ला सहित केंद्र और दिल्ली सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थेl
***
एनडब्लू/आरके/पीके/एडी/डीडी