रक्षा मंत्रालय
भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की एहतियाती लैंडिंग
प्रविष्टि तिथि:
17 APR 2020 2:50PM by National
भारतीय वायुसेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर ने 17अप्रैल,2020 को पठानकोटएयरबेस से उड़ान भरी। उड़ान भरने के लगभग 1 घंटे बाद हेलीकॉप्टर में मशीनी खराबी पाई गयी। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने इंदौरा, पंजाब के पश्चिम में सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के कप्तान ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रखने के लिए सही और त्वरित कार्रवाई की। हेलीकॉप्टर में सवार सभी चालक दल सुरक्षित हैं और किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पंहुचा है। आवश्यक सुधार के बाद विमान को वापस लाया जायेगा।
***
एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1615379)
आगंतुक पटल : 350