प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2020 12:04PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि राष्ट्र का निर्माण महिला सशक्तिकरण पर खास ध्यान रखकर किया जाना चाहिए जहां बराबरी और समान अवसर पर जोर हो।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।"

उन्होंने यह कहते हुए कि न्याय की जीत हुई है, आग्रह किया कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

*****

एएम/एके - 6346  


(रिलीज़ आईडी: 1607353) आगंतुक पटल : 331
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Malayalam