प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेन्द्रक मोदी ने संयुक्तह राष्ट्रस महासभा के 74वें सत्र के अवसर पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2019 11:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र के अवसर पर बेल्जियम के प्रधान मंत्री श्री चार्ल्स मिशेल से अलग से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के लिए प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल को बधाई दी।
दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के बीच बेहतरीन संबंधों और 2017 में बेल्जियम के राजा की भारत यात्रा के अवसर पर लिए गए फैसलों की समीक्षा की।

उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक और सुरक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की। दोनों नेता द्विपक्षीय निवेश और व्यापार समझौते, परस्पर संपर्क, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, बहुपक्षीय संस्थानो और प्रवासन पर बातचीत के शुरुआती निष्कर्ष पर अपने प्रयासों को और तेज करने पर सहमत हुए।
दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन जल्दी होना चाहिए।
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एमएस/एसके–3263
(रिलीज़ आईडी: 1586378)
आगंतुक पटल : 413