कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
एसीसी नियुक्तियां
Posted On:
11 SEP 2019 1:24PM by PIB Delhi
- कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के तौर पर डॉ. पी.के. मिश्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। डॉ. मिश्रा वर्तमान में प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति 11 सितंबर, 2019 से प्रभावी मानी जायेगी। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के आधार पर की गई है।
- कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में श्री पी.के. सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्री सिन्हा वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में उनकी नियुक्ति 11 सितंबर, 2019 से प्रभावी मानी जाएगी। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के आधार पर की गई है।
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/केजे- 2937
(Release ID: 1584696)