राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति ने गणेश चतुर्थी पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2019 5:54PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने संदेश में कहा है:-

‘‘गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गणेश चतुर्थी का पर्व मंगलमूर्ति श्री गणेश के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश जी विद्या, ज्ञान और समृद्धि जैसे जीवन-मूल्‍यों के प्रतीक हैं। राष्‍ट्रीय विकास और समाज के सभी सभी वर्गों की भलाई के लिए इन जीवन-मूल्‍यों और लक्ष्‍यों को हमें आत्‍मसात करना चाहिए।

आइए, हम सब मिलकर यह त्‍योहार पारंपरिक उत्‍साह तथा हर्षोल्‍लास से मनाएं।’’

 

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/वीके – 2756    


(रिलीज़ आईडी: 1583851) आगंतुक पटल : 196
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi