राष्ट्रपति सचिवालय

प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2019 11:15AM by PIB Delhi

भारत के राष्‍ट्रपति ने निम्‍न नियुक्तियां/बदलाव किए हैं:

  1. हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल श्री कलराज मिश्र का स्‍थानांतरण किया गया है और उन्‍हें राजस्‍थान का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।
  2. श्री भगत सिंह कोश्‍यारी को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।
  3. श्री बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
  4. श्री आरिफ मोहम्‍मद खान को केरल का राज्‍यपाल बनाया गया है।
  5. डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। 

उपरोक्‍त नियुक्तियां कार्यप्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएंगी।    

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/एसएस – 2742     


(रिलीज़ आईडी: 1583776) आगंतुक पटल : 465
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil