जनजातीय कार्य मंत्रालय
श्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री पद का दायित्व संभाला
प्रविष्टि तिथि:
03 JUN 2019 5:30PM by PIB Delhi
श्री अर्जुन मुंडा ने आज केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री पद का दायित्व ग्रहण किया। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने भी आज पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने श्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की।
श्री मुंडा ने मंत्रालय के कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय में सचिव, श्री दीपक खांडेकर और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
श्री अर्जुन मुंडा का जन्म 3 मई, 1968 को जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड में हुआ था। 17वीं लोकसभा में वह झारखंड के खूंटी (अजजा) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
वह 2003-2006 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। श्री मुंडा 2006-2008 में झारखंड में विपक्ष के नेता थे। वह 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए लेकिन 26 फरवरी, 2011 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके-1403
(रिलीज़ आईडी: 1573277)
आगंतुक पटल : 223