पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

श्री मनसुख मांडविया ने जहाजरानी मंत्रालय में राज्‍य मंत्री का पदभार संभाला

Posted On: 31 MAY 2019 4:52PM by PIB Delhi

श्री मनसुख एल. मांडविया ने आज नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे केन्‍द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भी हैं।

श्री मांडविया पिछली सरकार में केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री थे।

श्री मांडविया 2012 से राज्यसभा के सदस्य हैं। वह इससे पहले 2002-2007 के दौरान गुजरात के पालीताना से विधानसभा सदस्य थे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QW4P.jpg

*****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/जीआरएस – 1339


 



(Release ID: 1572943) Visitor Counter : 257