उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्‍ट्रपति भारतीय सिनेमा राष्‍ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2019 1:58PM by PIB Delhi

      उपराष्‍ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज मुंबई में भारतीय सिनेमा राष्‍ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया और कहा कि संग्रहालय में प्रदर्शनी से आगंतुकों को अपनी पसंद की फिल्‍मों, कलाकारों और संगीत की यादें ताजा हो जाएंगी।

      श्री नायडू ने कहा कि लगभग सभी भारतीयों की पसंद होने और ज्‍यादा देखे जाने की वजह से सिनेमा सामाजिक बदलाव के एक साधन के रूप में काम कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ, नैतिक और शिक्षाप्रद विषयों वाली फिल्‍मों के जरिए सिनेमा प्रेमियों को सूचित, शिक्षित, सशक्‍त और जागरूक करने की जरूरत है।

      इस अत्‍याधुनिक संग्रहालय के दौरे में हुए अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने एक फेसबुक पोस्‍ट में लिखा कि यह संग्रहालय मास मीडिया का महत्‍वपूर्ण मंच है।

 

फेसबुक पोस्‍ट के लिए निम्‍नलिखित लिंक देखें।

 

 

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एके/एसके–1050


(रिलीज़ आईडी: 1571194) आगंतुक पटल : 434
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali