सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कार रैली


रैली से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत होगी

Posted On: 30 JAN 2019 1:43PM by PIB Delhi

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एक कार रैली का आयोजन करेगा। यह रैली भारत, बांग्लादेश और म्यांमार के उन ऐतिहासिक स्थलों के होकर गुजरेगी जो महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े हुए हैं। यह रैली गांधी जी के जीवन से जुड़े स्थानों को जोडेगी और सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक बनायेगी। कार रैली, भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रारंभ किये गये समारोहों का हिस्सा है।

कार रैली 4 फरवरी को राजघाट, दिल्ली से प्रारंभ होगी। इसी के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की भी शुरूआत होगी। रैली भारत में साबरमती, पोरबंदर, दांडी, यरवदा, सेवाग्राम, जबलपुर, लखनऊ, गोरखपुर, चौरी चौरा, चंपारण, शांतिनिकेतन और कोलकाता से होकर गुजरेगी और फिर बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका पहुंचेगी। रैली 24 फरवरी को म्यांमार के यांगून पहुंचेगी। रैली 7250 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

रैली की एक प्रमुख विशेषता होगी-खंबात की खाड़ी को रो-रो वेसल से पार करना। इस रैली को विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय आदि ने सहयोग प्रदान किया है। विभिन्न राज्यों में रैली की आगवानी करने और झंड़ी दिखाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के बहुमूल्य विचारों का प्रचार-प्रसार करना है। बांग्लादेश और म्यांमार में ड्राइव फॉर पीस इस रैली की थीम होगी। यह रैली सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के संदेश का भी प्रचार-प्रसार करेगी। 

 

कार रैली का मार्ग मानचित्र

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YWE9.jpg

कार रैली का कार्यक्रम

दिन

तिथि

प्रस्थान समय

आगमन समय

दूरी किमी में यात्रा की अवधि

कार्यकलाप

1

04-02-2019 सोमवार

राजघाट, नई दिल्ली

10.30 सुबह

अजमेर, राजस्थान

7.00 सायं

398 किमी

7 घंटे

  • राजघाट नई दिल्ली से झंडी दिखाकर रैली की शुरूआत, अजमेर में रात्रि विश्राम

2

05-02-2019 मंगलवार

अजमेर

8.00 सुबह

अहमदाबाद

8.00 सायं

529 किमी

9 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम
  • अहमदाबाद में रात्रि विश्राम

3

06-02-2019 बुधवार

अहमदाबाद

9.00 सुबह

पोरबंदर गुजरात

6.00 सायं

394 किमी

  1. घंटे
  • साबरमती आश्रम में प्रातकालीन प्रार्थना, झंडी दिखाने का कार्यक्रम, गांधी जी के जन्म स्थान की यात्रा, पोरबंदर में रात्रि विश्राम

4

07-02-2019 बृहस्तपतिवार

 

 

पोरबंदर, गुजरात

8.00 सुबह

घोघा

321 किमी

6 घंटे

  • फेरी सेवा के द्वारा दहेज पहुंचना, भरूच के लिए प्रस्थान

 

घोघा से दहेज के लिए फेरी सेवा

31 किमी

1 घंटा

  • कारों को रो-रो सेवा के जरिए घोघा से दहेज पहुंचाया जाएगा इससे से 200 किमी की दूरी कम होगी

दहेज

बहरूच

6.00 सांय

53 किमी

1 घंटा

  • भरूच में रात्रि विश्राम

5

08-02-2019 शुक्रवार

बहरूच

7.00 सुबह

पुणे

8.00 सायं

391 किमी

9 घंटे

  • रास्ते में दांडी समुद्र तट की यात्रा, पुणे में रात्रि विश्राम

6

09-02-2019 शनिवार

पुणे में विश्राम का दिन

 

  • यरवदा जेल/आगाखां महल की यात्रा, पुणे में रात्रि विश्राम

7

10-02-2019 रविवार

पुणे

6.00 सुबह

वरधा

8.00 सायं

631 किमी

12 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, वर्धा में रात्रि विश्राम

8

11-02-2019 सोमवार

वर्धा

9.00 सुबह

जबलपुर

5.00 सांय

353 किमी

8 घंटे

वर्धा में सेवाग्राम की यात्रा, जबलपुर में रात्रि विश्राम

9

12-2-2019 मंगलवार

जबलपुर

6.00 सुबह

लखनऊ

8.00 सांय

531 किमी

12 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, लखनऊ में रात्रि विश्राम

10

13-02-2019 बुधवार

लखनऊ

9.00 सुबह

छुरी-छुरा

गोरखपुर

4.00 सांय

320 किमी

7 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, रास्ते में चौरी-चौरा की यात्रा, गोरखपुर में रात्रि विश्राम

11

14-02-2019 बृहस्पतिवार

गोरखपुर

पटना

365 किमी

8 घंटे

  • रास्ते में चंपारण की यात्रा, पटना में रात्रि विश्राम

12

15-02-2019 शुक्रवार

पटना

9.00 सुबह

धनबाद

6.00 सांय

328 किमी

7 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, धनबाद में रात्रि विश्राम

13

16-02-2019 शनिवार

धनबाद

9.00 सुबह

कोलकाता

7.00 सायं

321 किमी

7.30 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, रैली शांतिनिकेतन होकर गुजरेगी, कोलकाता में रात्रि विश्राम

14

17-02-2019 रविवार

कोलकाता

7.00 सुबह

ढ़ाका, बांग्लादेश

9.00 सायं

316 किमी

11 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, पेट्रोपॉल होकर सीमापार जाना

15

18-02-2019 सोमवार

विदेश मंत्रालय के परामर्श से तय किया गया कार्यक्रम

 

16

19-02-2019 मंगलवार

ढ़ाका

9.00 सुबह

अगरतला

4.00 सायं

157 किमी

4 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, सीमा पार जाना

17

20-02-2019 बुधवार

अगरतला

9.00 सुबह

सिल्चर

5.00 सायं

286 किमी

9 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम

18

21-02-2019 बृहस्पतिवार

सिल्चर

8.00 सुबह

इंफाल

6.00 सायं

254 किमी

9 घंटे

  • इंफाल में रात्रि विश्राम

19

22-02-2019 शुक्रवार

इंफाल

8.00 सुबह

कालेवा, म्यांमार

258 किमी

7 घंटे

  • झंडी दिखाने का कार्यक्रम, मोरेह से सीमा पार जाना, कलेवा, म्यांमार में रात्रि विश्राम

20

23-02-2019 शनिवार

कालेवा, म्यांमार 8.00 सुबह

मान्डालय, म्यांमार

6.00 सायं

326 किमी

8 घंटे

  • मांडले में रात्रि विश्राम

21

24-02-2019 रविवार

मान्डालय

8.00 सुबह

यंगून

6.00 सायं

625 किमी

8 घंटे

  • यंगून में रात्रि विश्राम

22

25-02-2019 सोमवार

विदेश मंत्रालय के परामर्श से तय किया गया कार्यक्रम

 

23

26-02-2019

प्रतिभागियों की वापसी यात्रा

 

 

 

****

आर.के.मीणा/एएम/जेके/एमएम-133


(Release ID: 1561938) Visitor Counter : 497
Read this release in: English , Bengali , Gujarati , Tamil