सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

डॉ. बी आर अम्बेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र की श्रद्धांजलि

प्रविष्टि तिथि: 06 DEC 2018 2:17PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में राष्ट्र ने आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी आर अम्बेडकर के के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति आज सवेरे संसद भवन परिसर के लॉन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा लोकसभा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने भी डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले, श्री कृष्णपाल गुर्जर, श्री विजय सांपला तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत स्वशासी संगठन अम्बेडकर फाउंडेशन द्वारा किया गया।  

***

आर.के.मीणा/अर्चना/एजी/सीएस-11622

 


(रिलीज़ आईडी: 1554856) आगंतुक पटल : 205
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Malayalam