प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन का एक लेख साझा किया, जिसमें खेल, तकनीक और वन्यजीवों के संरक्षण के क्षेत्रों में भारत की प्रगति को रेखांकित किया गया है
प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2026 12:26PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान श्री केविन पीटरसन द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।
इस लेख में, श्री केविन पीटरसन ने भारत की बढ़ती खेल शक्ति, महिला क्रिकेट के उभार और बुनियादी ढांचे व तकनीक के क्षेत्र में देश की प्रगति के बारे में चर्चा की है। इसमें इस तथ्य को रेखांकित किया गया है कि किस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने भारत के बदलते दृष्टिकोण में योगदान दिया है। साथ ही, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक विरासत को सहेजने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“भारत खेल, तकनीक और वन्यजीवों के संरक्षण के क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहा है!
@KP24 ने भारत की बढ़ती खेल शक्ति, महिला क्रिकेट के उभार और बुनियादी ढांचे व तकनीक के क्षेत्र में देश की प्रगति के बारे में चर्चा की है। वे बताते हैं कि किस तरह प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व ने भारत के बदलते दृष्टिकोण में योगदान दिया है। साथ ही, वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक विरासत को सहेजने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है।
https://www.hindustantimes.com/opinion/an-aspiring-achieving-assertive-new-india-101792953158240.html
***
पीके/केसी/आरटी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2328417)
आगंतुक पटल : 77