प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के सदस्य तथा पूर्व कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा का एक लेख साझा किया है, जिसमें यह बताया गया है कि सार्वजनिक पद पर प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल ने किस तरह बुनियादी ढांचे की योजनाओं के निर्माण और उसके क्रियान्वयन के तरीके को नया रूप दिया है

प्रविष्टि तिथि: 26 OCT 2026 12:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग के सदस्य तथा पूर्व कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।

इस लेख में, श्री राजीव गौबा लिखते हैं कि सार्वजनिक पद पर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल ने बुनियादी ढांचे की योजनाओं के निर्माण और उसके क्रियान्वयन के तरीके को बिल्कुल नया रूप दिया है। इस लेख में इस तथ्य को रेखांकित किया गया है कि केवल अलग-अलग परियोजनाओं तक ही सीमित रहने के बजाय अब एक ऐसे एकीकृत एवं नागरिक-केन्द्रित दृष्टिकोण पर ध्यान दिया जा रहा है जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होती है, जीवनयापन आसान होता है और आर्थिक उत्पादकता बढ़ती है।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“नीति आयोग के सदस्य तथा पूर्व कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा लिखते हैं कि सार्वजनिक पद पर प्रधानमंत्री @narendramodi के 25 वर्षों के कार्यकाल ने बुनियादी ढांचे की योजनाओं के निर्माण और उसके क्रियान्वयन के तरीके को बिल्कुल नया रूप दिया है।

अलग-अलग परियोजनाओं तक ही सीमित रहने के बजाय अब एक ऐसे एकीकृत एवं नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण पर ध्यान दिया जा रहा है जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होती है, जीवनयापन  आसान होता है और आर्थिक उत्पादकता बढ़ती है।

https://indianexpress.com/article/opinion/columns/narendra-modi-gati-shakti-infrastructure-growthv-10936571/lite/

****

पीके/केसी/आरटी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2328411) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam