प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर प्रदीप कुमार को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 OCT 2026 9:40PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदीप कुमार को एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 स्पर्धा में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल करने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने उनकी सीमाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को वास्तव में सराहनीय बताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
"प्रदीप कुमार ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया है। अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के प्रति उनका समर्पण वास्तव में सराहनीय है। बधाई और शुभकामनाएं: PM@narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2325906)
आगंतुक पटल : 29