प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अजीत सिंह को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2026 10:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियान पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अजीत सिंह को बधाई दी है।

श्री मोदी ने उनके कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धी भावना की सराहना की और उनके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“अजीत सिंह द्वारा कौशल और प्रतिस्पर्धी भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन। उन्होंने एशियन पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

*************

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2325337) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English