गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, पंजाब सरकार ने राज्य को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है
इन परिवारों ने जो खोया है, उस दुःख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता
नशे के इस काले कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और प्रदेशवासी इसका मुँहतोड़ जवाब देंगे
भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी और पंजाब सहित पूरे देश को नशे के इस कारोबार से मुक्त बनाकर रहेगी
प्रविष्टि तिथि:
18 OCT 2026 9:10PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने जो खोया है, उस दुःख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। नशे के इस काले कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और प्रदेशवासी इसका मुँहतोड़ जवाब देंगे। श्री शाह ने कहा कि भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी और पंजाब सहित पूरे देश को नशे के इस कारोबार से मुक्त बनाकर रहेगी।
****
आरके / आरआर / पीआर / पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2324966)
आगंतुक पटल : 128