प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ग्रामीण विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया
प्रविष्टि तिथि:
11 OCT 2026 9:49AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक उत्कृष्ट राष्ट्र-निर्माता के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से यह साबित करके दिखाया कि वास्तविक बदलाव की शुरुआत जमीनी स्तर से ही होती है।
श्री मोदी ने कहा कि नानाजी देशमुख ने राजनीतिक संकल्प को रचनात्मक सामाजिक कार्यों से जोड़ा और खुद को ग्रामीण विकास तथा सामुदायिक भागीदारी के लिए समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के नानाजी देशमुख के सपने को साकार करने में देश कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि। उन्हें एक उत्कृष्ट राष्ट्र-निर्माता के रूप में आदरपूर्वक याद किया जाता है, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से यह साबित किया कि वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत जमीनी स्तर से होती है। उनका जीवन राजनीतिक संकल्प और रचनात्मक सामाजिक कार्यों का एक अनूठा संगम था और उन्होंने स्वयं को ग्रामीण विकास तथा सामुदायिक भागीदारी के लिए समर्पित कर दिया। एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के उनके सपने को साकार करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2321875)
आगंतुक पटल : 66