प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर कब्जा बरकरार रखने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2026 7:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर कब्जा बरकरार रखने पर बधाई दी है।

श्री मोदी ने इसे खिलाड़ियों का असाधारण अभियान बताते हुए कहा कि टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतते हुए कुल पांचवीं स्वर्णिम सफलता हासिल की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विजय इसलिए ज्यादा खास है कि भारत की पुरुष और महिला, दोनों हॉकी टीमों ने पहली बार एक ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी एशियाई मंच पर अपना मस्तक ऊंचा कर खड़ी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखाः

‘‘2026 के एशियाई खेल भारतीय हॉकी के लिए सचमुच विशेष रहे हैं!

हमारी पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर कब्जा बरकरार रखने पर बधाई। पहली बार एशियाई खेलों में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीतना और कुल मिला कर पांचवीं स्वर्णिम सफलता... हमारे खिलाड़ियों का यह असाधारण अभियान रहा।

यह विजय इसलिए ज्यादा खास है कि पहली बार पुरुष और महिला, दोनों हॉकी टीमों ने एक ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। यह स्पष्ट है कि भारतीय हॉकी एशियाई मंच पर अपना मस्तक ऊंचा कर खड़ी हैः PM@narendramodi"

*****

पीके/केसी/आरटी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2318764) आगंतुक पटल : 105
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Telugu , Malayalam