प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 6:11PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के कड़े मुकाबले के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परवीन की यह उपलब्धि भारतीय बॉक्सिंग में एक और शानदार अध्याय जोड़ती है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता अत्यंत प्रेरणादायक है और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करती है।

श्री मोदी ने परवीन को उनके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“एक शानदार स्वर्ण पदक!

कड़े मुकाबले के फाइनल के बाद एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन को बधाई। उनकी यह उपलब्धि असाधारण है जो भारतीय मुक्केबाजी में एक और शानदार अध्याय जोड़ती है। उनकी सफलता अत्यंत प्रेरणादायक है और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करती है। आगामी समय में उनके प्रयासों के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318318) आगंतुक पटल : 89
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Telugu , Malayalam