प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2026 7:51PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी और एक बार फिर चैंपियन बनने पर खुशी जाहिर की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प से देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सफलता कई आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
"एक बार फिर चैंपियन!
हमारी पुरुष कबड्डी टीम को एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर बधाई। उनके दृढ़ संकल्प से देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता कई आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।
भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं: PM @narendramodi"
****
पीके / केसी / आरटी / जेके / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2315440)
आगंतुक पटल : 55