प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2026 9:20AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“जन्मदिवस पर हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि। उन्होंने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की।”

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2315216) आगंतुक पटल : 169
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Gujarati , Malayalam