गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में पेजावर मठ के सम्मानित संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी जी से मुलाकात की
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, नई दिल्ली में 39वें पवित्र चातुर्मास्य व्रत के दौरान पेजावर मठ के सम्मानित संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी जी से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है
हमारी संस्कृति में चातुर्मास्य व्रत की पवित्र परंपरा हमें त्याग के सर्वोच्च गुण से परिचित कराती है, जिसका पालन हमारे सम्मानित तपस्वी ध्यान, संयम और आत्म-जागृति के माध्यम से करते हैं
स्वामी जी का आंतरिक प्रकाश मानवता के लिए सदैव मार्ग प्रशस्त करता रहे
प्रविष्टि तिथि:
21 SEP 2026 7:38PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में पेजावर मठ के सम्मानित संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी जी से मुलाकात की।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि नई दिल्ली में 39वें पवित्र चातुर्मास्य व्रत के दौरान पेजावर मठ के सम्मानित संत श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी जी से मिलकर और उनका आशीर्वाद पाकर मैं बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में चातुर्मास्य व्रत की पवित्र परंपरा हमें त्याग के सर्वोच्च गुण से परिचित कराती है, जिसका पालन हमारे सम्मानित तपस्वी ध्यान, संयम और आत्म-जागृति के माध्यम से करते हैं। स्वामी जी का आंतरिक प्रकाश मानवता के लिए मार्ग प्रशस्त करता रहे।


****
आरके / आरआर / पीआर / पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2313181)
आगंतुक पटल : 113