प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2026 11:16AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में, भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर, फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा हुई। उन्होंने आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी और क्षमता विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। यह बैठक दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री श्री मोदी की अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद की प्रगति पर आधारित थी।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की और कहा कि उसकी उपस्थिति से ग्लोबल साउथ की साझी आवाज को और मजबूती मिली है।

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2309387) आगंतुक पटल : 179
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam