प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने सुभाषित साझा कर भगवान श्रीकृष्ण को बताया दिव्यता का प्रतीक
प्रविष्टि तिथि:
04 SEP 2026 10:31AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं है।
एक सुभाषित साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए लिखा:
"आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!"
"वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥"
मैं वसुदेव के पुत्र, कंस और चाणूर का संहार करने वाले, माता देवकी को परम आनंद देने वाले, दिव्यता के साक्षात स्वरूप और जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम करता हूं।
************
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2306650)
आगंतुक पटल : 130
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Gujarati
,
Odia
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam