गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया


यह नई सुविधा हॉस्पिटल चेन द्वारा जनसेवा के 25 साल की यात्रा में एक और अहम पड़ाव है

इस नई सुविधा से अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं और बढ़ेंगी, जिससे अधिक लोगों को लाभ होगा

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2026 6:03PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया।

गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा हॉस्पिटल चेन द्वारा जनसेवा के 25 साल की यात्रा में एक और अहम पड़ाव है; इस चेन ने अकेले पिछले साल ही 3.60 लाख लोगों को 244 करोड़ की अत्याधुनिक मुफ़्त मेडिकल सुविधाएँ दी हैं। इस नई सुविधा से ऐसी सेवाएँ और बढ़ेंगी, जिससे और अधिक लोगों को लाभ होगा।   

****

 

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2306451) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati