युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में ब्रिक्स रन एंड राइड 2026 में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 88वें संस्करण का नेतृत्व किया
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, संग्राम सिंह और मधुरिमा तुली जेएलएन स्टेडियम में 5,000 लोगों के इस आयोजन में शामिल हुए
डॉ. मांडविया ने कहा - 88वें संस्करण का विशेष महत्व है क्योंकि भारत 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 88वां संस्करण 25,000 से अधिक स्थानों पर शुरू हुआ; ब्रिक्स प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हुए
प्रविष्टि तिथि:
30 AUG 2026 12:24PM by PIB Delhi
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पहलवान संग्राम सिंह और अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ब्रिक्स के सहयोग से आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के विशेष राष्ट्रीय खेल दिवस संस्करण में प्रतिभागियों का नेतृत्व किया।
इसका आयोजन देश भर में 25,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया गया। यह साप्ताहिक साइकिलिंग आंदोलन के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

डॉ. मांडविया ने इस अवसर पर कहा कि 88वें संस्करण का विशेष महत्व है क्योंकि भारत 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
उन्होंने कहा, “इस सप्ताह का कार्यक्रम ब्रिक्स के उन सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों और सदस्यों को समर्पित है जो 12 और 13 तारीख को शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। आज उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”
डॉ. मंडाविया ने साइकिल चलाने के तीन गुना लाभों - फिटनेस, प्रदूषण में कमी और यातायात की भीड़ को कम करने के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से साइकिल चलाने को अपनी साप्ताहिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

डॉ. मंडाविया ने कहा- देश भर में 25,000 से अधिक स्थानों पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का 88वां संस्करण शुरू हो चुका है। साइकिल चलाने का जुनून देशभर में बढ़ रहा है और ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ धीरे-धीरे लोगों के बीच एक जुनून बनता जा रहा है। आइए हम सब हर दिन एक घंटे के लिए मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से दूर होकर बाहर निकलें, साइकिल चलाएं, खेल खेलें और खुद को फिट रखें।
ब्रिक्स साझेदार देशों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की भागीदारी में भारत में मलेशिया के उच्चायोग में चार्जे डी'एफ़ेयर सुश्री शरीफा एज़नीदा वफ़ा सैयद ज़ुल्करनैन वफ़ा, भारत में वियतनाम के राजदूत, श्री त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, इंडोनेशिया दूतावास में चार्ज डी'एफ़ेयर श्री युधो सासोंगको, भारत में बेलारूस के राजदूत, श्री मिखाइल कास्को, भारत में क्यूबा राजदूत, श्री जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा, भारत में इथियोपिया के राजदूत, श्री नेफ्यू टूंडला नागेश, और भारत में रूसी दूतावास में मंत्री-परामर्शदाता और मिशन के उप प्रमुख, श्री रोमन बाबुश्किन शामिल हुए।

खेल विभाग में सचिव श्री हरि रंजन राव, युवा कार्यक्रम विभाग में सचिव श्री सुनील पालीवाल और विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक सम्बंध) श्री सुधाकर दलेला वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

पद्म श्री गौतम गंभीर ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “फिट इंडिया के लिए सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एक असाधारण पहल है। मेरा मानना है कि भारत जितना अधिक स्वस्थ रहेगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा। इसलिए, हमें इसे महज एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में देखना चाहिए। यह हमारी, विशेषकर इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम इसे एक आंदोलन में बदलें, यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारे युवा और सभी लोग स्वस्थ रहें, और एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके।”
ब्रिक्स रन एंड राइड 2026 पहल के तहत, नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और निश्चित रूप से ब्रिक्स भागीदार देशों के प्रतिनिधियों सहित 5,000 से अधिक प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ नृत्य किया, साइकिल चलाई और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
आईटीबीपी के ब्रास बैंड की प्रस्तुति ने उत्सव के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। यह राष्ट्रीय खेल दिवस के ठीक एक दिन बाद आयोजित रविवार की सुबह यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। इससे लोगों के बीच फिटनेस, खेल और सक्रिय भागीदारी की भावना को और बल मिला।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा शुरू की गई ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ पहल का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई), राहगिरी फाउंडेशन और माय भारत के सहयोग से किया जाता है। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेलो इंडिया नेटवर्क के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित किया जाता है।
यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है, इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी), खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) और खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) शामिल हैं।
***
पीके/केसी/वीके/वीके
(रिलीज़ आईडी: 2304663)
आगंतुक पटल : 121