महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनएसजी प्रशिक्षण अकादमी, मानेसर में पहले महिला कमांडो रूपांतरण पाठ्यक्रम को नारी शक्ति के लिए एक गर्व की बात बताया

प्रविष्टि तिथि: 27 AUG 2026 7:49PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनएसजी प्रशिक्षण अकादमी, मानेसर में पहले महिला कमांडो रूपांतरण पाठ्यक्रम (एमसीसीसी) के शुभारंभ की प्रशंसा की है और इसे एक और गर्व की बात बताया है।

'एक्स' पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, नारी शक्ति को क्षमता, नेतृत्व-कौशल और अवसर के ज़रिए सही मायने में सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के तहत, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की महिला कर्मियों को हथियारों, रणनीतिक दखल, बंधकों को बचाने और आतंकवाद-रोधी अभियानों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति बाधाओं को पार कर रही है और आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही है।

***

पीके / केसी / जेके /डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2303961) आगंतुक पटल : 65
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Malayalam