कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने जून 2026 माह के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन पर केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर 50वीं मासिक रिपोर्ट जारी की


जून 2026 में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा कुल 1,99,968 शिकायतों का निवारण किया गया

लगातार 48वें महीने केंद्रीय सचिवालय में मासिक निपटान का आंकड़ा 1 लाख मामलों को पार कर गया

डाक विभाग, दूरसंचार विभाग और वित्तीय सेवा विभाग (बीमा प्रभाग) ने जून 2026 के लिए जारी जीआरएआई रैंकिंग में ग्रुप ए श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

वस्त्र मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जून 2026 के लिए जारी जीआरएआई रैंकिंग में ग्रुप बी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 12:00PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने आज जून 2026 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) की मासिक रिपोर्ट जारी की। इसमें लोक शिकायतों के प्रकार और श्रेणियों तथा उनके निपटान की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। यह प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रकाशित केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों पर 50 वीं रिपोर्ट है।

जून 2026 तक की प्रगति से पता चलता है कि केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों द्वारा 1,99,968 शिकायतों का निवारण किया गया है। 2026 में केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में शिकायत निवारण का औसत समय 14 दिन है। ये रिपोर्टें 10-चरणीय सीपीजीआरएएमएस सुधार प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिसे प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने निपटान की गुणवत्ता में सुधार और समय-सीमा को कम करने के लिए अपनाया था।

रिपोर्ट में जून 2026 में सीपीजीआरएएमएस पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत नए उपयोगकर्ताओं का डेटा दिया गया है। जून 2026 में विभिन्न माध्यमों से इस पोर्टल पर कुल 83,544 नए उपयोगकर्ताओं ने पंजीकरण कराया है जिनमें से 15,287 पंजीकरण उत्तर प्रदेश से हैं। फीडबैक कॉल सेंटर को जून 2026 माह में 75,318 फीडबैक मिले जिनमें से 42,226 फीडबैक केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए थे।

रिपोर्ट में जून 2026 में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से दर्ज शिकायतों का माहवार विश्लेषण भी दिया गया है। सीपीजीआरएएमएस को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पोर्टल के साथ जोड़ा गया है और यह 5 लाख से अधिक सीएससी में उपलब्ध है, जो 25 लाख ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) से संबद्ध है। जून 2026 में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से कुल 6,262 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

रिपोर्ट में समीक्षा बैठक मॉड्यूल का संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है, जिसे 14 जून, 2025 से सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में लागू किया गया है। यह मॉड्यूल सचिव स्तर पर जनता की शिकायतों की समीक्षा को सुगम बनाता है, जिससे निवारण तंत्र की दक्षता बढ़ती है और नागरिकों की संतुष्टि में सुधार होता है। 30 जून, 2026 तक कुल 377 समीक्षा बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं जिनमें से 24 बैठकें जून 2026 में हुईं।

केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की जून 2026 की मासिक सीपीजीआरएएमएस रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

मुख्य विशेषताएं:

  • यह रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए सीपीजीआरएएमएस मासिक रिपोर्ट का 50वां संस्करण है, जो सार्वजनिक शिकायत निवारण पर मासिक प्रदर्शन निगरानी और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग के निरंतर संस्थागतकरण पर प्रकाश डालती है।

लोक शिकायत के मामले:

  • जून 2026 में, सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर लोक शिकायत के 1,96,133 मामले प्राप्त हुए, 1,99,968 मामलों का निवारण किया गया और 78,793 मामले लंबित हैं।

लोक शिकायत अपील:

  • जून 2026 में 32,269 अपीलें प्राप्त हुईं और 32,256 अपीलों का निपटारा किया गया।
  • वर्ष 2026 के लिए जून में 21,753 अपीलें लंबित हैं।

शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (जीआरएआई)-जून, 2026

  • डाक विभाग, दूरसंचार विभाग और वित्तीय सेवा विभाग (बीमा प्रभाग) जून, 2026 के लिए ग्रुप ए (500 या उससे अधिक शिकायतें) के अंतर्गत शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं।
  • वस्त्र मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जून 2026 के लिए ग्रुप बी (500 से कम शिकायतें) के अंतर्गत शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं।

 

पीडीएफ फाइल के लिए यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/बीयू/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2290976) आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Gujarati , Tamil