प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्तम चरित्र को सम्मान, विश्वास और प्रभावी नेतृत्व का आधार बताने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
27 JUL 2026 7:43AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया जिसमें यह बताया गया है कि कैसे एक नेक चरित्र वाला व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है और हर जिम्मेदारी के योग्य माना जाता है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:
"शीलवान् पूजितो लोके शीलवान् साधुसम्मतः।
शीलवान् सर्वकर्मार्हः शीलवान् प्रियदर्शनः॥"
उत्तम चरित्र से युक्त व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है। सत्यनिष्ठा, विनम्रता और मर्यादित आचरण के कारण ऐसा व्यक्ति हर जिम्मेदारी के योग्य समझा जाता है। उसका व्यक्तित्व सभी के लिए प्रशंसनीय, प्रेरणादायक और अनुकरणीय होता है। वास्तव में, उत्तम चरित्र ही सफलता, प्रभावी नेतृत्व और अटूट विश्वास का वास्तविक आधार है।
***
पीके/केसी/बीयू/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2289776)
आगंतुक पटल : 163