महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू


भारत ने ब्रिक्स में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया

प्रविष्टि तिथि: 08 JUL 2026 6:33PM by PIB Delhi

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत आज कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू हुई। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शामिल हुए, ताकि सहयोग को मज़बूत किया जा सके, महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके तथा समावेशी, मज़बूत और सतत विकास के लिए साझी प्रतिबद्धता को दोहराया जा सके।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 18.07.57.jpeg

यह बैठक 6-7 जुलाई 2026 को हुई ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक पर आधारित है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रिक्स महिला ट्रैक के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा की। मंत्रिस्तरीय बैठक ने ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक दिशा प्रदान की।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 18.07.41.jpeg

WhatsApp Image 2026-07-08 at 18.07.57 (1).jpeg

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने उद्घाटन भाषण दिया और इस बात को रेखांकित किया कि सुदृढ़ अर्थव्यवस्थाओं और समाजों के निर्माण में महिलाओं का नेतृत्व सबसे महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने भारत की अध्यक्षता की थीम "सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" के तहत ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच और अधिक सहयोग का आह्वान किया।

इस बैठक की बड़ी उपलब्धि चौथी ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक के संयुक्त वक्तव्य को अपनाना था, जिससे ब्रिक्स महिला ट्रैक के तहत दीर्घकालिक सहयोग को मज़बूती मिले।

भारत की अध्यक्षता में शुरू किए गए निम्नलिखित दो कार्यों का ब्रिक्स सदस्य देशों ने स्वागत किया।

  1. ब्रिक्स महिला डिजिटल रिपॉजिटरी ऑफ़ बेस्ट प्रैक्टिसेस, ब्रिक्स देशों की सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों और अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने वाला एक साझा ज्ञान मंचऔर
  2. ब्रिक्स महिला डिजिटल क्षमता निर्माण दिशानिर्देश- ब्रिक्स समुदाय में संस्थागत साझेदारी, डिजिटल लर्निंग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की कार्य-योजना।

इन पहलों का उद्देश्य नीतिगत सीख, संस्थागत सहयोग और महिला सशक्तिकरण के सफल उपायों को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए व्यावहारिक तंत्र बनाकर, ब्रिक्स सहयोग को संवाद से आगे बढ़ाना है।

मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी शामिल था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में भारत की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को प्रदर्शित किया गया गया। इनमें वित्तीय और डिजिटल समावेशन, कौशल विकास, उद्यमिता, नेतृत्व और महिलाओं की उद्यमिता पर चर्चा जैसे विषय शामिल थे।

कल कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक का दूसरा दिन होगा।

***

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2282605) आगंतुक पटल : 162
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Malayalam