प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की सकारात्मक वृद्धि पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 8:07PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत की विकास की रफ़्तार मज़बूत बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की GDP विकास दर, अर्थव्यवस्था की मज़बूती, सुधारों की सफलता और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार 'ईज़ ऑफ़ लिविंग' (जीवन को आसान बनाने) और 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' (कारोबार को सुगम बनाने) को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"भारत की विकास की गति मज़बूत बनी हुई है!

वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी विकास दर 7.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत हमारी अर्थव्यवस्था की मज़बूती, सुधारों की सफलता और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है।

हम 'ईज़ ऑफ़ लिविंग' (जीवन को आसान बनाने) और 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' (कारोबार को सुगत बनाने) को और बेहतर बनाने तथा अपने युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

***

पीके/केसी/केपी /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2269551) आगंतुक पटल : 174
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam