उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 9:49PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उपराष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा:

लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूँ।

एक प्रख्यात संवैधानिक विशेषज्ञ और विशिष्ट विद्वान के रूप में उन्होंने अपनी विद्वत्ता, लेखन और जनसेवा के माध्यम से देश के संविधान और संसदीय लोकतंत्र की समझ को विकसित करने में अमूल्य योगदान दिया। उनकी बौद्धिक क्षमता, विचारों की स्पष्टता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें कई पीढ़ियों का सम्मान और प्रशंसा दिलाई।

उनके परिवार, मित्रों, विद्यार्थियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। ओम शांति।

****

पीके/केसी/एसके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2269133) आगंतुक पटल : 148
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English