प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आदर्श शिक्षक के गुणों को दर्शाने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 01 JUN 2026 8:37AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कुछ लोग स्वयं किसी कार्य को करने में अति कुशल होते हैं जबकि कुछ अन्य लोग उस ज्ञान या कौशल को दूसरों को सिखाने में विशेष रूप से निपुण होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति में यो दोनों गुण यानि आत्म-निपुणता और दूसरों को सिखाने की क्षमता निहित हो, उसे सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की श्रेणी में सबसे आगे स्थान दिया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

श्लिष्टा क्रिया कस्यचिदात्मसंस्था सङ्क्रान्तिरन्यस्य विशेषयुक्ता।

यस्योभयं साधु स शिक्षकाणां धुरि प्रतिष्ठापयितव्य एव।।

 

इसका अर्थ है कि जहां कुछ लोग अभ्यास में और कुछ शिक्षण में निपुण होते हैं, वहीं वह व्यक्ति जो किसी एक विषय में महारत हासिल करने के साथ-साथ उसे दूसरों को प्रभावी ढंग से सिखाने की क्षमता भी रखता है, वह शिक्षकों की श्रेणी में सर्वोच्च स्थान पाने के योग्य है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

श्लिष्टा क्रिया कस्यचिदात्मसंस्था सङ्क्रान्तिरन्यस्य विशेषयुक्ता।

यस्योभयं साधु स शिक्षकाणां धुरि प्रतिष्ठापयितव्य एव।।

 

****

पीके/केसी/बीयू/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2267398) आगंतुक पटल : 301
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam