लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. नीलम संजीव रेड्डी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2026 1:48PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के नेतृत्व में संसद सदस्यों ने आज पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व लोक सभा अध्यक्ष डॉ. नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह एवं राज्य सभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लोक सभा सचिवालय द्वारा डॉ. नीलम संजीव रेड्डी के जीवन परिचय पर आधारित हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

***

SB


(रिलीज़ आईडी: 2262718) आगंतुक पटल : 69
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Kannada