प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 28 APR 2026 9:41PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन की झलकियां साझा कीं, जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता, नारी शक्ति की प्रेरणादायी भागीदारी और काशी के निरंतर विकास पर जोर दिया।

एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:

"वाराणसी के महिला सम्मेलन में हमारी नारीशक्ति की सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक रही।"

"हमारी सरकार की नीतियों के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया है। काशी में महिला सम्मेलन का अवसर भी नारीशक्ति के वंदन और विकास का उत्सव है।"

"उत्तर प्रदेश में बनास डेयरी से जुड़ी लाखों बहनें बहुत ही शानदार काम कर रही हैं। आज इन बहनों को सीधे उनके बैंक खातों में बोनस मिले हैं। मैं इन सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"

"देश की बहनें-बेटियां महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाने वाले परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दलों की कुटिल मंशा को पहचान गई हैं। असम, केरलम, पुडुचेरी, बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान इन्हें सजा देने के लिए ही है।"

"कनेक्टिविटी हो, हेल्थकेयर इकोसिस्टम हो या फिर काशी की विरासत का संरक्षण, यहां के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2256434) आगंतुक पटल : 141
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam